School Holiday: स्कूलों में शनिवार-रविवार रहेगी छुट्टी? 5 डे वर्किंग सिस्टम का प्रस्ताव, शिक्षा विभाग करेगा समीक्षा
School Holiday: स्कूलों में शनिवार-रविवार रहेगी छुट्टी? 5 डे वर्किंग सिस्टम का प्रस्ताव, शिक्षा विभाग करेगा समीक्षा School Holiday News: स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सप्ताह में दो दिन छुट्टी का प्रस्ताव सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में स्कूलों के लिए 5 डे वर्किंग सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया है। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल संचालित करने और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही गई है। हालांकि, यह व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों द्वारा विस्तृत अध्ययन और विचार किया जाना बाकी है। शनिवार और रविवार को स्कूल बंद रखने का सुझाव जानकारी के अनुसार पंपोर से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक हसनैन मसूदी ने स्कूलों में पांच दिन के कार्य सप्ताह का प्रस्ताव रखा है। उनके अनुसार वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था में विद्यार्थियों पर पढ़ाई, होमवर्क और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का दबाव बढ़ रहा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि शनिवार और रविवार को स्कूल बंद रखे जाएं तो विद्यार्थियों को आराम करने, परिवार के साथ समय बिताने और अगले सप्ताह की प...